फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेंद्र की हत्या में प्रयुक्त बाइक और लाठी-डंडे बरामद

Sun, 14 Jul 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतनाली। शहर निवासी सुरेंद्र (38) की हत्या लाठी-डंडे से हमलाकर की गई थी। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे व बाइक को बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों को पानीपत से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर लाठी-डंडों से हमलाकर सुरेंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपियों में टिंकू उर्फ भोली निवासी वार्ड नंबर नौ महेंद्रगढ़, तुषार उर्फ पाया निवासी मोहल्ला कायमपुरा मसानी चौक महेंद्रगढ़ और कुलदीप उर्फ टोनी निवासी मोहल्ला काली का टिब्बा महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक और लाठी-डंडे बरामद किए किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत तीन जुलाई को सतनाली से सुरेहती सड़क मार्ग पर शहर निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र का खून से लथपथ शव मिला था। सुरेंद्र की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। डीएसपी महेंद्रगढ़ मोहम्मद जमाल की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया और पानीपत के नजदीक से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें