संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। रेलवे की ओर से जयपुर-कनकपुरा रेलखंड के मध्य स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें नारनौल से होकर गुजरेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन रद्द रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा 21 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेल सेवा भी 21 जुलाई को रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन से मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली ट्रेन 20 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी। वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन रुकेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 21 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती ट्रेन 20 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 20 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज ट्रेन 21 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा ट्रेन 21 जुलाई को देहरादून से प्रस्थान करेगी। वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर ट्रेन 20 जुलाई को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-चौमू सामोद होकर संचालित होगी और अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद, ढेहर का बालाजी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन 21 जुलाई को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। यह सीकर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन सीकर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04704 जयपुर-बठिंडा ट्रेन 21 जुलाई को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 21 जुलाई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।