फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 152D पर कार व ट्रक की टक्कर; मौके पर चार की मौत, दो घायल

Thu, 13 Jul 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे-152 डी पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर दी। जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाइवे (152 डी) पर गांव बचीनी के पास कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ढाई साल की बच्ची, एक महिला और व्यक्ति समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा एक 10 साल का लड़का और महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुचाया। वहीं घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शोमेश (25) निवासी नांगलोई, धर्मेंद्र (35), धर्मेंद्र की पत्नी (35), ढाई साल की बच्ची, निशी(23), आरव (10) सभी कार से नारनौल जा रहे थे। नेशनल हाइवे (152डी) पर बचीनी के पास कार ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। निशी व आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। शोमेश, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र की पत्नी व ढाई साल की बच्ची मौके पर मौत हो गई। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में कार पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें