फोटो 05 प्रदर्शन करते भीम आर्मी व बहुजन संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत: संगठन
नारनौल। गांव गनियार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन पर धार्मिक कब्जे और सरकारी अनुदान राशि के गबन में छह माह से लंबित मामले को लेकर बहुजन संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संदीप चेडवाल की अध्यक्षता में आयोजित आक्रोश बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
उपायुक्त के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भवन के मेनिट का ताला व अवैध रूप से स्थापित देवताओं की मूर्तियों को हटाया जाए और सरकार से भवन के लिए स्वीकृत राशि को धरातल स्तर पर खर्च ना कर इसका दुरुपयोग किया गया है। सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
चेडवाल ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि राजनीतिक दबाव में इस मामले को दबाया गया, तो भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रशेखर आजाद व प्रदेश स्तर के नेतृत्व में समाजिक संगठनों व कार्यकर्ता उग्र जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर 27 नवंबर तक विवाद का उचित निवारण किया जाएगा।