फोटो नंबर-11अटेली की भव्या गुणवाल को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। कस्बे के चिकित्सक दंपती डॉ. अनिल यादव व डॉ. सुमन यादव की बेटी भव्या गुणवाल ने रोमानिया में आयोजित 21वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) में स्वर्ण पदक जीता है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सेंट्रल हाॅल दिल्ली में भव्या को सम्मानित किया था। लोकसभा स्पीकर ने भव्या को संविधान की पुस्तक व प्रशंसा पत्र भी भेंट किया।
उन्होंने कहा कि बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। छात्रा के स्वर्ण पदक जीतने से क्षेत्र के लिए गौरवान्वित होने के साथ युवा पीढ़ी को एक नई प्रेरणा भी मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल भाव्या की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह भारतीय विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता और देश के युवाओं की प्रतिभा का भी प्रमाण है।