फोटो नंबर-03गोपाल गोशाला में गो माता की सवामनी लगाते भाविप के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला में सवामनी लगाई। सदस्यों ने हरा चारा एवं हरी सब्जी गोमाता को खिलाया। भाविप के प्रधान कविंद्र सचदेवा ने कहा कि परिवार में किसी भी तरह के आयोजन पर गो माता की सवामनी से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस अवसर पर सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, पवन अरोड़ा, सुनील चुघ, राकेश गोयल, अंजु गोयल, शुभम गोयल, अंशु अग्रवाल, संदीप गोयल, अमित गोयल और सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद