फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता ही तंबाकू मुक्त पीढ़ी की नींव है : डॉ संजय शर्मा

Thu, 21 Aug 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अकबरपुर स्कूल मे प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करती प्राचार्य व अन्
विज्ञापन
नारनौल। खंड नांगल चौधरी के स्कूलों में बुधवार को ''स्कूल चुनौती ''तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर'' विषय पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक कॉर्डिनेटर डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर और पीएमश्री स्कूल नांगल दर्गू में रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।



नांगल दर्गू स्कूल प्रवक्ता और ब्रिगेड ऑफिसर त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना और तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सजग करना है। रैली का शुभारंभ प्राचार्य कैलाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन




अकबरपुर स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खंड संयोजक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि जागरूकता ही तंबाकू मुक्त पीढ़ी की नींव है। यदि विद्यार्थी अभी से इस दिशा में जागरूक होंगे तो भविष्य की पीढ़ी को बचाया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव एवं जिला कमांडेंट टेकचंद यादव के नेतृत्व में यह अभियान नांगल चौधरी खंड के विभिन्न स्कूलों में 25 अगस्त तक चलाया जाएगा ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने नारों एवं रंगों के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को चित्रित किया। इस अवसर पर त्रिभुवन वर्मा, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार प्रवक्ता, रामस्वरूप, राजेन्द्र यादव, प्रवेश कुमार व सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें