फोटो 07 समारोह में अपने हाथों पर लगी मेहंदी को दिखाती महिलाएं। स्रोत: परिषद
नारनौल। भारत विकास परिषद की ओर से करवा चौथ व दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी रस्म से हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद मंगल गीत, भजन और नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में रौनक बढ़ाई। परिषद अध्यक्ष मुकेश जैन एवं महिला सहभागिता संयोजक सुचेता गोगिया ने कहा कि परिवार मिलन आपसी प्रेम, आत्मीयता, पारिवारिक संस्कार और संगठन की एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। संवाद