फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका चढूनी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहे जाने के बयान का निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने चढूनी को सीएम से माफी मांगने के लिए कहा। इसके बाद भाजपा जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में बालाजी चौक पर चढूनी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्म रोहतक जिले के निंदाना गांव में हुआ था। सूबे की जनता ने उनको दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है। किसान नेता चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री के बारे ऐसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का अभिनंदन करता हूं कि जो तीन कपड़ों में पाकिस्तान में अपने बस बसाये घर को छोड़कर भारत आए थे। प्रो. शर्मा ने कहा कि 1966 में हम पंजाब से अलग हुए थे तो उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समझौते के अनुसार हमें 35 लाख एकड़ फुट पानी दिया था। प्रांत की राजधानी भी हमें दी थी। वो ही चढूनी हरियाणा के हिस्से के पानी के लिए विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि चढूनी हरियाणा के किसानों के नेता नहीं हो सकते। वो हरियाणा के किसानों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने चढूनी से निवेदन करते हुए कहा कि वे अपने इन शब्दों को वापस लें और मुख्यमंत्री व हरियाणा के लोगों से माफी मांगे। ये शब्द बोलकर उन्होंने 2.70 करोड़ हरियाणवी जनता का अपमान किया है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, देवेंद्र यादव, प्रवीण सैनी, मनीष कौशिक, युुवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पवन खैरवाल, मोनू श्यामपुरा, सतनाली मंडल अध्यक्ष अशोक शेेखावत, जिला मंत्री अमित भारद्वाज पाली, सतबीर नौताना, दिनेश यादव नांगल सिरोही, विवेक, कुलदीप शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें