फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरिनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर हुआ भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरिनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर श्री विष्णु सेवा समिति महेंद्रगढ़ द्वारा रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में भंडारे एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि से एक दिन पूर्व संध्या को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भरपूर सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंदिर प्रभारी शंकर लाल ने बताया कि सिद्ध बाबा हरिनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर परंपरागत रूप से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रभारी शंकर, पंडित मुकेश शर्मा, प्रधान मनोहरलाल झुकिया, संरक्षक संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, महासचिव डॉ. सुधीर कुमार देवी-देवताओं के प्रसादी का भोग लगाकर साधु-संतों को भोजन करवाकर भंडारे का शुभारंभ किया। अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तथा महाराज की समाधी पर मथा टेक कर मन्नतें मांगी। मंदिर समिति प्रधान मनोहरलाल झुकिया ने बताया कि यह आयोजन लगातार सातवीं बार आयोजित किया गया है। इस भव्य आयोजन में मंदिर संरक्षक संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, महासचिव डॉ. सुधीर यादव, सुशील कुमार अग्रवाल, सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें