फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 मई से पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा भालखी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 25 Apr 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी के सीजन को देखते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में जिले में बिजली-पानी की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बिजली पानी से संबंधित अगर कोई समस्या नजर आए तो उन्हें तुरंत बताया जाए। उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल से नहर में पानी आया है तथा यह आगामी 5 मई तक चलेगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि जिला के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के जोहड़ों को पानी से भरा जाए। गर्मी के सीजन में पशु-पक्षी अथवा मनुष्य को पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। ऐसे में अधिकारियों को इस दौरान अलर्ट रहना होगा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी जलघरों को साफ रखें। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल पेयजल की कोई समस्या नहीं है। 15 मई से भालखी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता के साथ कार्य करने लगेगा। इससे 61 गांव को पेयजल सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी। बिजली के संबंध में बिजली विभाग के एसई ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग ने सभी तैयारियां पूरी की हुई है। फिलहाल बिजली की शेड्यूल के अनुसार सप्लाई हो रही है। कहीं भी कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से जारी रहेगी। विभाग की पूरी टीम 24 घंटे मुस्तैद है।
विज्ञापन

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, नगराधीश डॉ. मंगलसैन, सिंचाई विभाग के एसई राजेश खत्री, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई तथा बिजली निगम के एसई के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
ढाणियों में अभी भी कृषि फीडर से सप्लाई, गर्मी से लोग परेशान
ढाणियों व ट्यूबवेलों पर रहने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ढाणियों में बिजली की सप्लाई कृषि फीडर से होने के कारण उन्हें केवल 8 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इसलिए बिजली विभाग को ढाणियों व ट्यूबवेलों पर रहने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए बिजली सप्लाई की समय सारणी में बदलाव करना चाहिए। कृषि फीडर में सिंगल फेस बिजली की सप्लाई देकर निगम लोगों को राहत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें