फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाकिमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित यादव धर्मशाला में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान मुख्य अतिथि रहे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करने की अपील की।

सम्मेलन में जिला परिषद प्रमुख राकेश कुमार, पूर्व विधायक सीताराम और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने भी विचार रखे। उन्होंने चौहान को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें