फोटो संख्या:78- कनीना में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आयो
कनीना। सेठ ढोकलमल पार्क में शिवकुमार सिंघल एवं समस्त सेठ ढोकलमल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके बाद कथावाचक आचार्य अंकित शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ का पाठ नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाती है। कथा शुरू होने से पहले नगर में श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। संवाद