फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Thu, 29 Oct 2015 12:26 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नई मंडी स्थित अग्रवाल सभा भवन में बुधवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कथा 3 नवंबर तक चलेगी।  
विज्ञापन


कथा से पूर्व मां चामुंडा देवी मंदिर में प्रात: 8 बजे पंडित आचार्य देवदत्त शास्त्री के मार्गदर्शन में कथा व्यास आचार्य बजरंग शास्त्री महाराज की अगुवाई में कलशयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आजाद चौक, किला रोड, गर्ल हाई स्कूल,  सिविल अस्पताल से होते हुए कथा स्थल अग्रवाल सभा में पहुंची। इस अवसर पर  शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बैंड बाजे, ढोल नगाड़े व झांकी  शामिल की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर पण्डित प्रमोद, गगन, कृष्णानन्द शास्त्री व  विद्वान पण्डितों द्वारा मुख्य यजतमान पूजन में बिमला देवी धर्म पत्नी रामनिवास, स्नेह लता धर्मपत्नी बृजमोहन अग्रवाल सभा के प्रधान, बृजमोहन  गर्ग, सरीका,रोटरी क्लब के प्रधान संजय गर्ग, वर्षा देवी, जयगोपाल, पिस्ता  शर्मा, सुरेश शर्मा, रीता भाटा, अनूप भाटा, विपिन, सुरेंद्र, भागीरथ, विनोद शर्मा, विनोद सरार्फ, सुरेनू गोयल, खेमचंद, अनराधा, महेंद्र नूनीवाला, ज्योति सैनी, अतुल सैनी, राजेंद्र गुप्ता, संतरा देवी, हिमानी, विपिन मंगल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें