रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलेवासियों को सस्ते सोने के नाम पर हो रही ठगी के मामलों को लेकर सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय कुछ ठग गिरोह आम लोगों को कम दाम में असली सोना देने का लालच देकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये गिरोह नकली सोना, सिक्के या सोने जैसी दिखने वाली धातु दिखाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेते हैं और फिर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें। संवाद