फोटो नंबर-08बेटी बचाओं जागरूकता रैली निकालती महिलाएं।
मंडी अटेली। गांव खोड़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमारी व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सोनिया तंवर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पूनिया, ज्योति, सुनीता कुमारी और गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इसमें शामिल महिलाएं लोगों को बेटी को पढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही थीं। आंगनबाड़ी वर्कर गीता पूनिया ने बताया कि वे समय-समय पर ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूक करते रहते हैं। रैली के बाद आयोजित सभा में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सोनिया तंवर ने बेटियों को समान अवसर देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन समूह गीत व धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों का हिस्सा बनने का संकल्प लिया।