फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार से की मारपीट, नकदी व चांदी की चेन छीनी

Thu, 17 Apr 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर में बोलेरो सवार युवक ने एक दुकानदार को गाड़ी में बैठाकर उससे मारपीट की और उसके पास से नकदी व चांदी की चेन छीन ली।
पुलिस को दी शिकायत में भांखरी निवासी गजेंद्र ने बताया कि उसकी बालाजी आप्टिकल नाम से दुकान है। बुधवार को दो बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए केनरा बैंक के सामने सिंघाना रोड पर बस के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान वहां बोलेरो में बैठे युवक ने पूछा कि कहा जाना है। जब उसने भांखरी जाने की बात कही तो युवक ने कहा उसे उधर जाना है वह छोड़ देगा। वह बोलेरो में बैठ गया। गाड़ी के अंदर 20 से 25 की उम्र के तीन लड़के बैठे थे। बाद में युवक ने गाड़ी सिंघाना रोड पर नहर की तरफ मोड़ दी। युवकों ने गाली गलौज के बाद मापीट की। एक युवक ने उसके गले से चांदी की चेन तोड़ ली। दूसरे लड़के ने उसकी जेब से 2400 रुपये निकाल लिए और तीसरे ने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद युवकों ने उसे गाड़ी से नीचे गिरा दिया और उसका मोबाइल घटनास्थल पर फेंक कर चले गए। पीड़ित ने कहा कि तीनों युवकों को वह पहले से नहीं जानता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें