फोटो 1खासपुर गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी कार
नारनौल। नारनौल के खासपुर गांव में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई।
इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारी, सरंपच रीना देवी, डॉ. महेश, डॉ. दिनेश, भागेश, एमपीएचडब्ल्यू पूजा आदि मौजूद रहे। सरपंच रीना देवी ने कहा कि बेटी समाज पर बोझ नहीं है। इसलिए बेटी को बेहतर शिक्षा देकर उसे इस काबिल बनाओ कि वह किसी पर बोझ न बने।
उन्होंने कहा कि आज सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के योजनाएं चला रही है। उन्होंने बेटी को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ने का अवसर देने की सभी से अपील की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, आशा वर्कर बिमला, सरिता, आशा देवी, रचना, शारदा आदि मौजूद रही।