कनीना। क्षेत्र के गांव दौंगड़ा जाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडिया खेड़ा के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका आयोजन प्रभारी डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में हुआ। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों और इसके कानूनी अपराध होने की जानकारी दी। रैली में बेटियों के सम्मान और समान अधिकारों के संदेश दिए गए। डॉ. संदीप ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके बिना विकास संभव नहीं। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। संवाद