फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में संलिप्तता के चलते एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त

Mon, 11 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारनौल। जिला खनन अधिकारी ने सोमवार को नदी क्षेत्रों का औचक निरीक्षक किया और बजरी के अवैध खनन में संलिप्तता के चलते एक ट्रैक्टर ट्राली को कनीना थाने में बंद करवाया। एक चालक ट्राली निकालकर ट्रैक्टर को भगा ले गया। 
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन की बजरी से भरी हुई थी। इसके चालक प्रदीप कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी महरमपुर ने ट्राली को जान बूझकर गांव खामपुर-सिहमा के बीच नहर की पटड़ी के रास्ते में फंसा दिया व ट्राली का हुक निकालकर ट्रैक्टर भगा ले गया। इस मामले में ट्रैक्टर ट्राली की चालक सहित फोटो लेकर थाना सदर नारनौल में जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अवहेलना व अवैध खनन बारे मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। ये दोनों ट्रैक्टर महरमपुर की नदी से अवैध खनन कर भरे गए थे व इनके मालिक भी महरमपुर निवासी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें