फोटो 03 यजमान को स्मृति चिह्न सौंपते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। पुलिस लाइन शिव मंदिर में श्री श्याम आस्था मंडल की ओर से साप्ताहिक संकीर्तन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान हरि ओम गर्ग ने की। आचार्य नवीन कौशिक ने मंत्रोच्चार के साथ विशाल शर्मा व महक शर्मा से बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। इसके बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। चिराग अग्रवाल, सज्जन शर्मा, संजय गोयल, संतोष सैनी और अनिल लखा ने श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मास्टर जिगर ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में मंडल सदस्यों ने यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद