फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौगामा खाप चबूतरे के सुंदरीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
12जेएनडी27: नौगामा खाप चबूतरे के सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत करते हुए। स्रोत: खाप सदस्य
विज्ञापन
जींद। रामराय गांव में सर्व जातीय नौगामा खाप के चबूतरे की चहारदीवारी की लिपाई-पुताई का काम रविवार को शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि चबूतरा खाप की बैठकों और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। लंबे समय से इसकी चहारदीवारी के रखरखाव और सुंदरीकरण की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल ऐतिहासिक और सामाजिक स्थलों को संवारने का काम करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने में भी सहायक होते हैं। यह काम सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सतपाल महाराज के सांसद कोष से कराया जा रहा है। उनके प्रतिनिधि वजीर गांगोली ने मौके पर पहुंचकर कार्य का शुभारंभ कराया।
मौके पर खाप से जुड़े पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्व जातीय नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, प्रधान सुरेश बहबलपुर, भरत सिंह खेड़ा (रामराय), जयबीर ढुल, कलम सिंह ढुल, धनराज गिल (कैशियर), गंगा प्रसाद (सरपंच रामराय) आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें