फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: एसीबी ने की कार्रवाई, बीडीपीओ क्लर्क और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 08:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली

सार

अटेली बीडीपीओ कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी कर एक बीडीपीओ क्लर्क और उसके सहयोगी को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।
विज्ञापन
रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटेली बीडीपीओ कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी कर एक बीडीपीओ क्लर्क और उसके सहयोगी को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। जिनकी पहचान कार्यालय क्लर्क पवन कुमार और बिचौलिया ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। छापेमारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलबीर के नेतृत्व में और एसीबी अधिकारी वेदप्रकाश की अगुवाई में की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रेवाड़ी जिले के गांव डाडरा निवासी हरिराम जो वर्तमान में मिर्जापुर बाछोद में रह रहे हैं तथा वहीं पर मेडिकल स्टोर करते हैं। शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के पास पंचायत की जमीन लगती है, जिस पर दीवार बनाने का प्रावधान है। हरिराम ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के क्लर्क पवन कुमार ने उनसे कहा कि यदि वह दीवार नहीं बनवाना चाहते तो इसके बदले 40 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी, तब जाकर दीवार बनाने का काम रुक सकेगा। क्लर्क की इस मांग से परेशान होकर हरिराम ने इसकी शिकायत एसीबी को दी।

शिकायत की सत्यतता जांचने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर मंगलवार को अटेली बीडीपीओ कार्यालय में छापा मारा। टीम ने मौके पर निगरानी रखते हुए पाया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई राशि ईश्वर सिंह के माध्यम से क्लर्क पवन कुमार तक पहुंचाई जा रही थी। जैसे ही दोनों ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान एसीबी ने फीनॉलफ्थेलिन टेस्ट किया, जिसमें दोनों के हाथ धोने पर पानी का रंग लाल हो गया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि दोनों ने रिश्वत की रकम को छुआ था। मौके से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। एसीबी अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि कार्रवाई शिकायतकर्ता हरिराम की शिकायत पर की गई है और प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हो चुकी है। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से अटेली क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें