नारनौल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बाड़मेर-जम्मूतवी एकतरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ अक्तूबर को किया जाएगा। यह ट्रेन नारनौल और अटेली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04818 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 8 अक्तूबर को (01 ट्रिप) बाड़मेर से बुधवार को 12.30 बजे रवाना होकर वीरवार को 15.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह ट्रेन बायतू, बालोतरा, समदडी, दुंदाड़ा, लूनी, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाडी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल आदि स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलसेवा में दो फर्स्ट मय सेकंड एसी, एक सेकेंड एसी, दो सेकेंड मय थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, तीन साधारण श्रेणी व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगें।