फोटो संख्या:80- मांडोला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो
सतनाली। गांव मांडोला में 15 अगस्त को बाबा केसरिया क्रिकेट प्रतियोगिता को शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को पहला मुकाबला गांव बारड़ा व डिगरोता की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बारड़ा ने 49 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता।
कमेटी सदस्य प्रवीण ने बताया कि बारड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारड़ा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 100 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिगरोता की टीम पांच विकेट खोकर मात्र 59 रन बना सकी। बारडा की टीम ने मैच 49 रन से जीत लिया। इस दौरान मांडोला गांव के सरपंच हंसराज, केसरिया कमेटी के प्रधान जगरूप, बिल्लु, जेरपुर के पूर्व सरपंच सुरेंद्र, प्रवीण, कृष्ण, सतीश, गोलू, नीतिश, नवीन मौजूद रहे।