बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान अशोक यादव के नेतृत्व में शनिवार को अधिकवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए एक लाख रुपये का चेक राज्यमंत्री को सौंपा। वही बजरंग लाल गुप्ता व अरुण गुप्ता अधिवक्ता ने भी 11 हजार रुपये का चेक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए राज्यमंत्री को सौंपा। ओपी यादव ने सभी अधिवक्ताओं का कोरोना रिलीफ फंड में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में अधिवक्ताओं द्वारा की गई मदद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सभी पेंशन जैस वृद्वावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, लाडली पेंशन व दिव्यांग पेंशन सहित सभी प्रकार के पेंशन के लाभार्थियों को विभाग द्वारा तीन माह के अन्दर बैंक खाते/ पोस्ट ऑफिस से एक बार पेंशन निकलवानी अनिवार्य थी, उसमें अब 30 जून 2020 तक यह छूट दे दी गई है। ओमप्रकाश यादव ने नगर पार्षदों, समाजिक संस्था के लोगों,सरपचों, ब्लाक समिति सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दूरभाष पर जिम्मेवारी बांटी। इस मौके पर अधिवक्ता पवन यादव, ओपी यादव, बजरंग लाल, दयानंद यादव ,अरुण गुप्ता व साहिल यादव अधिवक्ता मौजूद थे।