फ्लैग मार्च के दौरान पुष्प वर्षा करते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। लॉकडाउन को लेकर पुलिस पिछले तीन दिनों से शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। शनिवार को जब पुलिस का फ्लैग मार्च निकल रही थी, लोग छत व सड़क पर खड़े होकर सम्मान में पुलिस की गाड़ियों व राइडरों पर पुष्प बरसा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि संपूर्ण विश्व इस कोरोना जैसी घातक बीमारी की चपेट में हैं और लोग इस बीमारी से जंग कर रहे हैं। लोगों की सेवा में दिन रात पुलिस, डॉक्टर व सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। इस माहौल में लोगों का सम्मान पाकर कर्मचारियों में और जोश भर जाता हैं। शनिवार सुबह फ्लैग मार्च के दौरान अस्पताल रोड व अग्रवाल धर्मशाला के पास लोग कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति और अधिक ऊर्जा भरने के लिए इनके सम्मान में लोग घरों की छत व रोड पर खड़े होकर पुलिस के काफिले पर फूलों की वर्षा किया और सम्मान में तालियां बजाई। यह नजारा देख पुलिस कर्मचारी भी एक बार तो भावुक हो गए। पुलिस कर्मचारी इस तरह का सम्मान पाकर अपने आप में गर्व महसूस कर रहे थे। लोगो द्वारा किए सम्मान से उन्हें ओर अधिक ताकत मिलेगी।