पूर्व मंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला बार प्रतिनिधि मंडल, धरना स्थगित करने का एलान
एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, सांसद धर्मबीर भी रहे मौजूद
फोटो संख्या :57 और 58
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व मेें गुरुग्राम में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बार प्रधान अजीत यादव ने धरना स्थगित करने का एलान किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कंवर सिंह यादव भी थे। प्रतिनिधिमंडल में बार के प्रधान अजीत यादव, अधिवक्ता बाबूलाल यादव, धर्मबीर, नरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान राजकुमार , इंद्रपाल बोहरा, इंद्रपाल बोहरा, एडवोकेट रमेश बोहरा, खुशीराम खैरवाल, चंद्रकला खातोद, रविंद्र तंवर मौजूद थे।
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पगड़ी पहनाई। पूर्व मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट की सौगात दी है । जिला स्तर के अधिकारी महेंद्रगढ़ में बैठाने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र की हर मांग को उठाते रहेंगे। जिला मुख्यालय के लिए भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक भरोसा दिया है।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एडीजे कोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी देकर तथा जिला स्तर के अधिकारी एक दिन महेंद्रगढ़ बैठाकर सकारात्मक प्रयास किए हैं। जिला मुख्यालय की मांग उनकी प्राथमिकता पर रही है। 70 वर्षों की गलती को सुधारने में समय लगेगा। बार एसोसिएशन ने अपना धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी है। बार की ओर से कोई धरना नहीं चल रहा।