नारनौल। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में इन दिनों छात्रों की पढ़ाई तथा प्री-बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार अब किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों को अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों व संस्थाओं को निर्देश दिए कि यदि कोई अत्यंत आवश्यक कार्यक्रम आयोजित करना हो तो पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को इसकी सूचना देना और अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है व रिवीजन कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। संवाद