नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार रात हुडा सेक्टर एक में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा व पंडित अजय शर्मा ने यजमान आनंद गर्ग, विमला देवी, शुभम व रुचिका को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित याेगेश शर्मा, विजय हल्दिया, दीपक शर्मा, काशीराम पार्षद, विकास अग्रवाल व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। सुंदरकांड पाठ में गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील ने अपने संगीत की मधुर धुन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें गुरुजी सांवरमल ने बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ों है भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल, योगेश शर्मा, अजय शर्मा तथा मास्टर धर्मसिंह ने अपने भजन व धमाल पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत कैलाश हरित, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, हेमंत संघी, जयप्रकाश सराफ, रजनीश बंसल, रोहतासअग्रवाल, संजय गर्ग, पवन राज सिंघल, टोनी सिंगल, हंसराज सिंगल, अनिल एडवोकेट, विजय जिंदल, अरुण गोयल, सीताराम सराफ, निहाल, नरेश, डॉ. डीपी यादव, राकेश, हरमिंदर यादव, हरिओम, नीरज कैप्टन, अरविंद, नवनीत ढिल्लों व मोहन पार्षद आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।