फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग लाल अग्रवाल की घर वापसी से जजपा को मिलेगी मजबूती: डॉ. अजय सिंह चौटाला

विज्ञापन
बजरंग लाल अग्रवाल ने जजपा ज्वाइन करवाते पार्टी सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं जिलाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने भाजपा को छोड़कर अपनी पुरानी जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि अग्रवाल ने यह ज्वाइनिंग पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव के नेतृत्व में सिरसा जाकर की, जहां उनका पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला ने स्वागत किया और पार्टी का झंडा एवं पटका देकर सम्मान किया। बजरंग लाल अग्रवाल भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एवं प्रदेश में व्यापार मंडल के चेयरमैन का दायित्व संभाल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बजरंग लाल अग्रवाल चौ. देवीलाल परिवार के पुराने सदस्य रहे हैं और अब उनकी घर वापसी हुई है। अब यह जजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पहले की भांति की निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। उन्होंने मंगलवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मुलाकात की, जिन्होंने उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलने का भरोसा दिया। इस मौके पर बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि उनका चौधरी देवीलाल परिवार से 32 साल से पुराना नाता है। वह घर वापसी पर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह जननायक जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें