फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्कल कबड्डी में बहुअकबरपुर की टीम विजेता रही

Sat, 24 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव चेलावास में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव चेलावास स्थित खेल स्टेडियम में आदर्श क्लब चेलावास में तीसरी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आदर्श क्लब चेलावास के प्रधान दिनेश फौजी, सचिव नवीन फौजी ने बताया कि तीसरे दिन बहु अकबरपुर की टीम विजेता रही। टीम को 81 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर रही गद्दी खेड़ी की टीम को 61 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे से 16वें स्थान पर आने वाली टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सचिव नवीन फौजी ने कहा कि गांव में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान है। आगे भी यह खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस मौके पर चौधरी शमशेर सिंह, चौधरी रणबीर सिंह, इंद्र सिंह, चौधरी सुभाष चंद्र, पूर्व सरपंच रामकिशन, उपप्रधान पवन कुमार, खजांची बलजीत, करतार सिंह, महेंद्र, राजबीर, माईचंद, रणजीत, कैप्टन जगत सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र, कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें