फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की शिक्षा आज भी प्रासंगिक : डॉ. जया शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विचारक और सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। पीएम मोदी बाबासाहेब के आदर्शों पर चलकर देश को विकसित भारत 2047 बनाने के लिए प्रयासरत है। विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प वर्षा के साथ नमन कर ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ के तत्वाधान में सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में बाबा साहेब की प्रतिमा को गो दूध से दुग्धाभिषेक किया। वहीं सफाई योद्धा लीलावती देवी, सुनीता रानी, अनीता, उर्मिला, जानकी देवी, संतरा देवी, अनारो देवी, फूलवती देवी, अमरजीत, उर्मिला रानी, आदि को अंग वस्त्र पुष्प वर्षा और फूलमालाओं के साथ सम्मानित किया। इस अवसर शिक्षाविद सरोज कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अपना योगदान दे। सामाजिक कार्यकर्ता सपना गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हेतु नारी का शिक्षित होना अति आवश्यक है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा बाबा साहेब की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और पीएम नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें