फोटो संख्या:655 बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि प्रवीन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया का 12 वां मेला एक सितंबर को समाधि स्थल रतनसर जोहड़ पर लगेगा। मेले से पहले रात्रि जागरण और मेले वाले दिन खेलकूद प्रतियोगिता, भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि माजरा खुर्द निवासी प्रवीन कुमार रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिबन काटकर किया। कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल से भाईचारा बढ़ता है। सेहत भी ठीक रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच वुड्स की गेंद से खेले जाएंगे।
लगातार तीन विकेट लेने वाले व मैन आफ द सीरीज को कमेटी की तरफ से नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्राफी दी जाएगी। मंदिर कमेटी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान धर्मपाल, सचिव राधेश्याम, कोषाध्यक्ष मास्टर राज, सरपंच पवन कुमार, पूर्व सरपंच लालचंद, मंदिर के पुजारी मंगेज सिंह, रविंद्र कुमार, जयविंद्र, ओनी, सोनू सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद