कनीना। गांव ककराला स्थित बाबा भैंया लाइब्रेरी परिसर में सोमवार को बाबा भैंया सेवा दल की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, संस्था के सदस्यों और लाइब्रेरी पाठकों ने भाग लिया। इस दौरान वर्ष 2027 के कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा संस्था की सलाहकार समिति घोषित की गई।
संस्था अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि सलाहकार समिति में पवन कुमार, सूबे सिंह, मास्टर रमेश चंद्र शर्मा, सूबेदार मेहताब सिंह, रमेश चंद्र, मास्टर रामचंद्र मेहरा, मास्टर बनवारीलाल, सूबेदार रामजीवन, सत्यवान और रोतान को शामिल किया गया है। समिति की प्रत्येक माह बैठक होगी, जिसमें संस्था की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने पंचायत के सहयोग की जानकारी दी। सचिव महेश कुमार ने मंच संचालन किया। शैक्षणिक समन्वयक राज सिंह यादव ने लाइब्रेरी की उपलब्धियां बताईं, जबकि कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। सरपंच प्रतिनिधि सुंदरलाल ने संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।