फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा देश की परंपरागत पद्धति : राजेंद्र

Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट बुचोली रोड में आयुर्वेदिक च
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुचौली रोड स्थित स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को आयुर्वेदिक चिकित्सक धन्वंतरी को नमन किया गया। ट्रस्ट के प्रधान कप्तान राजेंद्र खेड़ा की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा की आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा हमारे देश की परंपरागत पद्धति रही है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय ट्रस्ट इसके माध्यम से लोगों तक उपचार पहुंचाने के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना ने आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा ट्रस्ट का उद्देश्य है कि इस पद्धति को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मुकेश भट्टी, राजेश सैनी, कप्तान सज्जन सिंह, बाबा हरिराम स्वामी, किशन लाल जेई, जितेंद्र सैनी,सुमेर सिंह मेघनवास, मनीष, जयपाल सिंह पालड़ी, डॉ. कृष्ण कसाना, सुधा जांगिड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें