फोटो नंबर-10पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत- संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने की।मुख्य अतिथि डिविजनल कमांडर टेकचंद ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. धवनित सैनी, डॉ. कपिल, डॉ. आशीष, डॉ. मुकेश डीपी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद