फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फैजलीपुर में नशे के खिलाफ जागरूक किया

Thu, 05 Jun 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17गांव फैजलीपुर में लोगों को नशीली दवाओं के प्रति जागरूक करते अधिवक्ता सुधीर कुम
विज्ञापन
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूक करने के लिए गांव फैजलीपुर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि देश में नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए संगठित प्रयास जरूरी है। अभियान लोगों को नशे के खतरों से अवगत कराने, उन्हें सही मार्ग दिखाने और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है।
विज्ञापन

यह अभियान सरकारी संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जाता है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य जागरूकता फैलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सतर्क करना, नशे के आदि व्यक्तियों को इलाज और परामर्श प्रदान करना, युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर गांव के सरपंच अतेंद्र यादव, जिला ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी नारनौल से राहुल, महेश, सुनील, रोहतास, अनिल, कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें