फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकाल कर बाल यौन शोषण के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल के मॉडल संस्कृतिक स्कूल में कार्यक्रम को संबो​धित करते सीटीएम मंजीत सिंह।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर बाल यौन शोषण एवं लैंगिक अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंचकूला से सुमन राणा व नगराधीश मनजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुमन राणा ने बच्चों को बाल यौन शोषण के विरुद्ध जागरूक रहना होगा। कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश भर में बाल यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो सरकार की बच्चों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगराधीश मंजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल यौन शोषण के विरुद्ध जन जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल करना है।रैली में अध्यापिका प्रोमिला यादव, डीपीओ संगीता यादव, डीसीपीओ संदीप कुमार के अलावा विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें