फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बवानियां में लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए किया जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बवानियां में लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए आयोजित जागरूकता बैठक की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि इस वर्ष गांव बवानियां का लिंग अनुपात बहुत कम है और बड़ा चिंतनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि आज लड़कियां-लड़कों से हर क्षेत्र में आगे है, फिर भी समाज में लड़का-लड़की में भेदभाव किया जाता है, जो बहुत गलत बात है। हमें बेटी के जन्म होने पर खुशी मनानी चाहिए, बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए, ताकि वो पढ़ लिखकर कामयाब हो सके, क्योंकि बेटियां एक नहीं दो घरों का नाम रोशन करती है, इसलिए उन्हें पढ़ने का पूरा अवसर दे।
बेटी बचाने एवं गर्भपात न करने के लिए महिलाओं के हस्ताक्षर करवाकर उनको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी ज्ञानचंद आर्य, अनीता देवी, आशा वर्कर सरोज, मनीषा, सुमन, मेनका एवं आंगनबाड़ी वर्कर पूनम सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें