फोटो संख्या:70- बाल चरित्र निर्माण सभा महेंद्रगढ़ में आंगनबाड़ी वर्करों को जागरूक करते वन स्टॉप
महेंद्रगढ़। बाल चरित्र निर्माण सभा में महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता किया गया। वार्ड नंबर दो के पार्षद रजनेश, वार्ड नंबर तीन अशोक सैनी उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर नारनौल के लिपिक अशोक ने बताया कि आजकल महिलाओं पर घरेलू हिंसा हो रही है।
सखी केंद्र महिलाओं के लिए एक अच्छी पहल है। महिलाएं अपने साथ होने वाले किसी अत्याचार के खिलाफ सुगमता से अपनी आपबीती बता सकती हैं। कोई भी महिला विपरीत परिस्थितियों में टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सखी वन स्टॉप केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकती है। सखी केंद्र में दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, अपहरण, गुमशुदगी सहित अन्य मामलों में महिलाओं व लड़कियों को सहायता दी जा रही है। सखी केंद्र ने पीड़ित महिलाओं की मदद करके एक नया जीवन दिया जा रहा है। इस मौके पर अशोक ने आंगनबाड़ी वर्कर को शपथ दिलाई गई। संवाद