फोटो नंबर- 05शिविर कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देते अतिथि। स्रोत-संस्थान
- फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एनएसएस शिविर का मंगलवार को अंतिम दिन था। प्रातःकालीन सत्र में आईटेक कंप्यूटर से धीरज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट का जमाना है। एक तरफ इसके लाभ है तो दूसरी तरफ इसके नुकसान भी हैं। आज व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है और इसमें पढ़े-लिखे व्यक्ति भी फंस जाते हैं। अपना आर्थिक और मानसिक नुकसान करते हैं। हमें इनसे बचना होगा। सायं कालीन सत्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेवाड़ी से समाजसेवी डॉ. महावीर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गांव कोरियावास के सरपंच प्रतिनिधि निहाल सिंह आदि रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य ही बच्चों में त्याग व समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने तीन डी के बारे में बताया डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन व डिवोशन अर्थात अनुशासन, इच्छा शक्ति व समर्पण। यदि आज हम इन तीन डी को अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो हमें सफल नागरिक बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस अवसर पर अतिथियों के अतिरिक्त वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश, सुरेश देवी, नरेश कुमार, नेहा यादव, नीतू, मोनिका, हनुमान शर्मा व हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।