फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लिंगानुपात सुधार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस इसकी अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह ने की। इस दौरान बेटों की तरह बेटियों को भी अधिकार देने की अपील की गई। इस दौरान रैली भी निकाली गई। संयोजक जोगेंद्र एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि भ्रूण के लिंग की जांच करवाना कानूनन अपराध है। महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया। डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एमपीएचडब्ल्यू जोगेंद्र, लता शर्मा, सभी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें