महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जेंडर स्टडीज सोसाइटी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के उप-प्राचार्य व जेंडर स्टडीज सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण ने की।
उन्होंने कहा कि लिंग संवेदनशीलता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो समाज में समानता, समरसता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों, समूह चर्चा और शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को लिंग संवेदनशीलता के महत्व को समझने के प्रति संवेदनशीलता का विकास करने में मदद मिलती है। महाविद्यालय के जेंडर स्टडीज सोसाइटी की सह-प्रभारी डॉ. संदीप कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।