नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस की ओर से नशामुक्ति, साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि युवा देश का भविष्य है। इसलिए युवाओं को अपना ध्यान खेल व पढ़ाई में लगाना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाला व्यक्ति तो दुर्घटना का शिकार होता ही है, साथ ही दूसरे लोगों को चोट पहुंचाता है। संवाद