मंडी अटेली। पुलिस टीम ने गांव खोड और खेड़ी का दौरा कर ग्रामीणों और युवाओं को नशे के चक्रव्यूह से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। टीम ने बताया कि पुलिस नशा पीड़ितों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस उसकी हरसंभव मदद करेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई। संवाद