फोटो नंबर-19भेडंटी गांव में ग्रामीणों को लिंगानुपात सुधारने के लिए प्रेरित करते हुए डॉ योगेश
नांगल चौधरी। खंड के गांव भेडंटी में लिंगानुपात सुधार व गर्भवती पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार यादव, ब्लॉक आशा संयोजक सुभाष यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान ग्रामीणों को बेटा व बेटियों में भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया। भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने 10 सप्ताह की गर्भवतियों को सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात खराब होने के कारण समाज में संगीन अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर एमटीपी किट बिक्री पर प्रतिबंद है, साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण लिंग जांच की अनुमति नहीं है। संवाद