फोटो 19 आमजन को जानकारी देती अधिकारी। पुलिस
नारनौल। डोर-टू डोर नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत गठित पुलिस टीम ने थाना सदर के गांव खानपुर का दौरा किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न केवल समाज को नशा मुक्त बनाना है बल्कि आमजन को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करना भी है। निरीक्षक शारदा ने नशे के विनाशकारी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और उनसे दूर रहने की अपील की। संवाद