फोटो संख्या:54- कनीना बस स्टैंड पर युवाओं को साइबर के प्रति जागरूक करती पुलिस--स्रोत- पुलिस
कनीना। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों, युवाओं, आमजन को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया गया।
साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। सभी को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़ा है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कंप्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गए हैं। इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी मेल या मोबाइल पर मैसेज से लिंक भेजते हैं, लिंक के माध्यम से मोबाइल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। संवाद