फोटो 2राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकालते शिक्षक व छात्र।स्रोत:
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली गई। यूथ रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक करना है।
नशा और सड़क दुर्घटना एक दूसरे के पूरक हैं। नशे की हालात में वाहन चलाने से ज्यादातर दुर्घटना हो रही हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति अभियान के महत्व को समझना तथा उसके नियमों का पालन करना आवश्यक है। प्रतिवर्ष सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके न केवल हम अपनी जान की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम के सह संयोजक महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की।
सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने इस माैके पर जानकारी देते हुए कहा कि नशा करके वाहन चलाना अकसर दुर्घटना का कारण बनता है। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सुभाष चन्द्र, डॉ. शशि किरण आदि स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।